फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उप निबंधन कार्यालय से डीवीआर चोरी

Sun, 02 Mar 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगा दिया। चोर बैनामा आदि अभिलेख रखे हुए कमरे में प्रवेश कर गए। वहां से जाते समय चोर सीसीटीवी का डीवीआर चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद डीएम अंजनी कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

महानिरीक्षक निबंधन पवित्र कुमार ने बताया कि अभिलेख आदि की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्ट्या डीवीआर के अलावा कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। उप निबंधक कार्यालय का चौकीदार शनिवार की सुबह जब कार्यालय पहुंचा तो वहां सब कुछ सामान्य लग रहा था। जब वह परिसर के पीछे वाले हिस्से में गया तो वहां नकब लगा देख उसके होश उड़ गए। तुरंत ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही डीएम, एसडीएम व अन्य अधिकारी जानकारी लेने पहुंचे। महानिरीक्षक निबंधन पवित्र कुमार, उप निबंधक वीरेंद्र बहादुर स्वर्णकार भी कार्यालय आ गए। अंदर जाकर जब बैनामा आदि अभिलेख का कक्ष देखा तो उसमें कई अभिलेख इधर-उधर पड़े हुए थे। उप निबंधक के कार्यालय में लगा डीवीआर भी गायब था। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। चोरी को लेकर महा निरीक्षक निबंधन ने बताया कि फिलहाल तो सिर्फ डीवीआर चोरी हुआ है। अभिलेख आदि के बारे में भी जांच कराई जा रही है। उप निबंधक की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

किसी जानकर का हाथ होने की आशंका
जिस तरह से चोर लोहिया पार्क की दीवार को फांद कर अंदर घुसे, उससे लगता है कि चोर जानता था कि उसी हिस्से में सीसीटीवी नहीं लगा है। जिस तरह से पक्की दीवार में नकब लगाया गया। चोर ने अंदर प्रवेश किया, स्पष्ट है कि चोर का मकसद तो कुछ खास चीज को ले जाना था। अब वह क्या हो सकता है। फिलहाल अधिकारी अभिलेख के संबंध में जानकारी कर कुछ कहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


धरे रहे गए सुरक्षा व्यवस्था के दावे
कलेक्ट्रेट परिसर जहां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सहित कई अधिकारियों के कार्यालय हैं। यहां 24 घंटे सुरक्षा के लिए कर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे स्थान पर चोर ने बैनामा आदि के महत्वपूर्ण निबंधक कार्यालय में नकब लगाया और आसानी से चला भी गया। उप निबंधन कार्यालय में हुई चोरी निश्चित तौर पर सुरक्षा की एक बड़ी चूक है। इस पर अधिकारियों को संज्ञान लेते हुए परिसर की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें