फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने आया अभ्यर्थी, फाइनेंस कर्मी ने छीन ली बाइक; विरोध करने पर की पिटाई

Fri, 30 Aug 2024 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी से फाइनेंस कर्मी ने रास्ते में बाइक छीन ली। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बाइक वापस मिल सकी। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिनाहट का रहने वाला युवक पुलिस की भर्ती परीक्षा देने अपनी बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। थाना ट्रांस यमुना के टेडी बगिया क्षेत्र के पास दबंग फाइनेंस कर्मियों ने युवक को रोक लिया। उसकी बाइक छीन ली। युवक ने जब इसका विरोध किया तो फाइनेंस कर्मी ने मारपीट शुरू कर दी और बाइक लेकर चले गए। 
विज्ञापन


बाइक ले जाते हुए दोनों दबंग फाइनेंस कर्मियों का वीडियो युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए देरी होने पर युवक ने बाइक लूटे जाने की सूचना डायल 112 और उच्चाधिकारियों को फ़ोन के माध्यम से दी। मामले की जानकारी होने के बाद फाइनेंस कर्मियों ने को ढूढ़कर युवक को उसकी बाइक वापस दिलाई। इस पर युवक परीक्षा देने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गया।  युवक द्वारा थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें