फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फाइनेंसकर्मी ने कांच के दरवाजे पर मारा हाथ...जिस तरह हुई उसकी मौत, कांप गया साथियों का कलेजा

Sat, 02 Aug 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कांच के दरवाजे पर हाथ मारकर फाइनेंसकर्मी ने खुद को लहूलुहान कर लिया। उसके हाथ से खून इस कदर बहने लगा कि अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार शुरू होने के कुछ समय में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
राज चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया में फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने बृहस्पतिवार शाम सात बजे कंपनी के कार्यालय में लगे कांच के दरवाजे पर हाथ मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। साथी कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, जहां रिकवरी एजेंट की माैत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन ने कंपनी के जोनल मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

सादाबाद, हाथरस के गांव नगला रद्दू निवासी राज चौधरी मित्रता फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट थे। कंपनी आधार कार्ड पर छोटे लोन देती है। परिजन का आरोप है कि वसूली कम होने पर तीन दिन से कंपनी के जोनल मैनेजर अनुराग रावत राज को प्रताड़ित कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात परेशान होकर राज चौधरी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कार्यालय में लगे कांच के दरवाजे पर हाथ मारना शुरू कर दिया। इस दाैरान कांच लगने की वजह से हाथ फट गया। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें साथी एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता बलवीर सिंह ने जोनल मैनेजर अनुराग रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ ने बताया कि मृतक राज के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया है। हाथ कटने की वजह से अत्यधिक खून बह गया था। इस वजह से जान चली गई। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें