आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शनिवार को इलाज कराकर लौट रहे एक दंपती की बाइक फाइनेंसकर्मियों ने ओवरटेक कर रोक ली। उसे छीनने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि उनकी बाइक की सभी किस्तें समय से जमा हैं।
पीड़ित वीरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि चार-पांच लोगों ने बदमाशों की तरह पीछा किया। वह और पत्नी डर गए थे। बाइक रोकने पर चाभी छीनने की कोशिश करते हुए अभद्रता भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद