फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेतन मांगने पर फाइनेंस कर्मी को किया निर्वस्त्र...शाैचालय में लाठी-डंडों से पीटा, एफआईआर दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कर्मचारी के वेतन मांगने पर आरोपी जबरन बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में बने शौचालय में ले गए। वहां उसके कपड़े उतारकर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में वेतन मांगने पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को संचालक ने अपने साथियों के साथ शौचालय में निर्वस्त्र कर पीटा। घायल अवस्था में वह अपने घर फिरोजाबाद पहुंचा। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी वैभव चौहान के पिता अशोक कुमार चौहान ने कंपनी प्रबंधन व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनका पुत्र वैभव चौहान बरौली अहीर, शमसाबाद रोड स्थित पीवोटल मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है। 30 दिसंबर 2025 को वैभव फिरोजाबाद से आगरा अपने वेतन के भुगतान के लिए कंपनी कार्यालय आया था।

आरोप है कि वहां मौजूद मैनेजर विपिन भदौरिया और कर्मचारी सौरभ चौहान व रामनरेश ने वेतन देने से मना करते हुए उसे जबरन बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में बने शौचालय में ले गए। वहां उसके कपड़े उतारकर लाठी-डंडों से पीटा। 
विज्ञापन


देर रात करीब 10 बजे वैभव गंभीर घायल अवस्था में घर पहुंचा। उसने पूरी घटना परिजन को बताई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें