फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच जाती जान: एटा में बाइक सवार फाइनेंस कर्मचारी को कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Fri, 12 Jan 2024 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फाइनेंस कर्मचारी देर रात घर लौट रहा था। सुन्ना के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक से गिरने के बाद युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया था। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव सुन्ना के पास बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक सवार फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य हादसों में फर्रुखाबाद के दो युवकों सहित चार घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मारहरा थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी टीकम सिंह (25) की मौत हुई है। पिता त्रिमल सिंह ने बताया कि बेटा एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब 7.30 बजे गांव से शहर बाइक से आ रहा था तभी हादसा हो गया। पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर भी पहुंची थी, लेकिन चिकित्सकों ने मृत बता दिया। 

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हादसा होने की जानकारी मिली थी। जब तक घटना स्थल पर पहुंचे, युवक की मौत हो चुकी थी। कार की टक्कर लगने के साथ ही युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। अगर हेलमेट पहने होता तो शायद जान बच जाती। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा 
कोतवाली देहात क्षेत्र अलीगंज रोड स्थित गांव पवांस नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार महेश चंद्र और सूरजपाल निवासी गांव पखरा थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद शुक्रवार की सुबह घने कोहरा में घायल हो गए। दोनों को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि अन्य हादसा में राजनलाल निवासी नगला केवल और अजीत कुमार निवासी मोहल्ला गंगेश्वर कालोनी कासगंज घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें