फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: अलीगंज तिराहे के सामने मिला युवक का शव, पास में ही है शराब का ठेका; पुलिस ने जताई ये आशंका

Fri, 12 Jan 2024 05:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिस जगह युवक का शव मिला, उसके पास ही शराब का ठेका भी है। आशंका व्यक्त की गई है कि अत्यधिक शराब का सेवन करने से युवक की मौत हुई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 
 
विज्ञापन
थाना कोतवाली नगर एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज तिराहा के सामने एक युवक का शव शुक्रवार की दोपहर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने के प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अधिक मात्रा में या जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर का अलीगंज तिराहा और हिंदूनगर कच्ची शराब बनाकर बिक्री करने के लिए बदनाम रहा है और वर्तमान में भी ऐसा हो रहा है। लोग सस्ते नशे के चक्कर में हिंदूनगर से शराब खरीदकर लत को पूरा करते देखे जा सकते हैं। यहां शराब बनाने का कोई मानक नहीं है। अत्यधिक नशा करने के लिए तमाम तरह के केमिकल का उपयोग किया जाता है। जो काफी खतरनाक होते हैं। जिस जगह पर शव पड़ा मिला है, उसके आस-पास भी कच्ची शराब अधिक मात्रा में बिक्री की जाती है।

आशंका जताई जा रही है कि अधिक अल्कोहल वाली शराब पीने के बाद युवक बेहोश हो गया और सर्दी में पड़े रहने की वजह से मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक जिस स्थिति में पड़ा मिला है, ऐसा लग रहा है कि वह शराब के नशे में था। लेकिन मौत की वजह की सही पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें