फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑफिस में जिससे सर-सर करते नहीं थकते...घर पहुंचते ही कर दिया उस मैनेजर का ये हाल; कपड़े तक नहीं छोड़े

Sat, 25 May 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को कर्मचारियों ने ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं उनके कपड़े तक फाड़ डाले। लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इस मामले में शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
कर्मचारियों ने की मैनेजर की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने शाखा प्रबंधक की दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के गांव खेड़ा भोपुर निवासी वीरेंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक हैं। वह सेक्टर-10 आवास विकास काॅलोनी में किराये पर रहते हैं। उनके साथ ही अन्य कर्मचारी अक्षय, कृष्णा, सौरभ, पवन व अन्य भी रहते हैं।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21 मई को देर रात कर्मचारी घर पहुंचे थे। मगर, घर का गेट अंदर से बंद था। प्रबंधक ने गेट नहीं खोला। कर्मचारियों ने किसी अन्य कर्मचारी की मदद से गेट खुलवाया। कर्मचारी अंदर पहुंचे तो प्रबंधक से विवाद होने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारियों ने प्रबंधक की पिटाई लगाई। कपड़े भी फाड़ दिए। घटना का वीडियो सामने आया है। मामले में 4 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें