फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में होगा थाईलैंड और इंडोनेशिया के बीच होगा फाइनल

Thu, 27 Sep 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में गुरुवार को खेले गए चारों मुकाबले कांटेदार रहे। पहले सेमी फाइनल में थाईलैंड ने टाई ब्रेकर के आधार पर मलेशिया को 7-5 से हरा दिया। यह मुकाबला काफी रोचक रहा। दोनों टीमों में जीत को लेकर अंतिम क्षणों तक कांटेदार मुकाबला हुआ। 

विज्ञापन


दूसरे सेमी फाइनल में चैंपियनशिप की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही दक्षिण कोरिया की टीम को इंडोनेशिया की टीम ने 1-0 से हरा दिया। इस मैच को जीतने के लिए दक्षिण कोरिया ने मैच के अंतिम क्षणों तक इंडोनेशिया की टीम को जबरदस्त टक्कर दी। इंडोनेशिया के मजबूत डिफेंस को दक्षिण कोरिया की टीम भेद नहीं सकी और 1-0 से मैच हार गई। 

तीसरे मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। भारतीय टीम के खिलाड़ी इस मैच में चीन की टीम पर शुरू से ही हावी दिखाई दिए। हालांकि चीन की टीम को कई बार गोल करने के मौके मिले, लेकिन उनका कोई भी खिलाड़ी इस मौके का फायदा नहीं उठा सका। 
विज्ञापन


चौथे मैच में नेपाल की टीम ने श्रीलंका की टीम को 1-0 से हराया। यह मैच भी अंतिम क्षणों तक काफी रोचक बना रहा। नेपाल की टीम ने पहला गोल दागने के बाद अपना पूरा ध्यान डिफेंस पर केंद्रित रखा। यही कारण रहा कि श्रीलंका की टीम को गोल करने का कोई भी मौका नहीं मिल सका।

थाईलैंड ने पांच गोल दागे

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में पहला सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा। थाईलैंड और मलेशिया के बीच खेल के अंतिम समय तक दो-दो गोल से बराबर रहीं। टाईब्रेकर के आधार पर थाईलैंड ने बाजी मारते हुए पांच गोल दागे। मलेशिया की टीम तीन गोल ही कर सकी। 

इस तरह से थाईलैंड ने 7-5 से यह मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। थाईलैंड की ओर से फादुनाकीयाथ ने दो गोल और मलेशिया की ओर से मोहम्मद अकमल ने दो गोल मारे। 

मैच के रैफरी असेसर केके पाण्डेय, रेफरी जियोंग हो पार्क, नवीन कुमार नाईक, नौशाद अहमद और शौर्यल कुमारल थे। डॉ. रामपाल सिंह, बिल्लू चौहान और विजय पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इंडोनेशिया ने 1-0 से मैच जीत

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
चैंपियनशिप का दूसरा सेमीफाइनल मैच भी आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर खेला गया। यह मैच भी काफी रोमांचकारी रहा। इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया पहले हॉफ में 0-0 से बराबर पर रहीं। दूसरे हॉफ के 79वें मिनेट में इंडोनेशिया के लटकी अलहकीम सराजी ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागकर इंडोनेशिया को 1-0 से आगे कर दिया। 

काफी कोशिशों के बाद भी दक्षिण कोरिया की टीम गोल नहीं कर सकी। यह मैच इंडोनेशिया ने 1-0 से जीत लिया। इस मैच के रेफरी सरवन कुमार, जमालउद्दीन, दिलशान, शशी मोहन और जोगिंदर सिंह रहे।

लाड़ियों से डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसडी पाण्डेय, रीनेश मित्तल, देवेंद्र वत्सल, डॉ. ममता शर्मा ने परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

भारत ने चीन को 1-0 से हराया

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर खेले गए पहले मैच में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। भारत की ओर से 19वें मिनट में वर्गीस बिजोय ने एकमात्र गोल दागा। मैच में भारतीय टीम शुरू से ही चीन की टीम पर हावी दिखाई दी। चीन को गोल करने के एक-दो मौके भी मिले, लेकिन उनकी टीम का खिलाड़ी इस मौके को भुना नहीं सका। 

मैच के रेफरी केयू अलाउद्दीन, महिपाल, परमिंदर और सूर्यदर्शन रहे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय, हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉ. राकेश कुमार, अबीसरवन कपूर और डॉ. राजेश कहरवार ने परिचय प्राप्त किया।

श्रीलंका नेपाल से 1-0 से हारा

नेपाल और श्रीलंका के मध्य भी आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर ही मैच खेला गया। इस मैच में नेपाल ने श्रीलंका को 1-0 से हराया। 38वें मिनट में श्रीलंका के जयगुरंग ने नेपाल के खिलाफ एकमात्र गोल किया। मैच के रेफरी संपूर्णन रशदी, श्याम सुंदर साहा, मुनब्बर अली और मेहरुद्दीन थे। 

इस मैच में बिल्लू चौहान, डॉ. अमित सक्सेना, विजय कट्टा और राजेश शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, रामप्रकाश यादव, उमेश यादव, पायल कोहली आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें