फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मैनपुरी में अंतिम आरक्षण सूची जारी, विकास भवन पहुंचे लोग

Fri, 26 Mar 2021 11:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • ग्राम प्रधान के 358 पद रहे आरक्षित
  • अंतिम आरक्षण सूची देखने के लिए लोग पहुंचे
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021: पंचायत चुनाव की सूची देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार आधी रात के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी। इसके लिए पूरी रात विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय खुला रहा। डीपीआरओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सूची चस्पा कराने के साथ ही सूची की ऑनलाइन फीडिंग में लगे रहे। वहीं सुबह से ही सूची देखने के लिए लोगों की भीड़ विकास भवन पहुंचना शुरू हो गई।
विज्ञापन


20 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई थी। इस पर 666 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन सभी आपत्तियों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया गया। इसके बाद 25 फरवरी को रात 12 बजे के बाद पंचायत राज विभाग ने अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी। सभी आपत्तियां खारिज होने के चलते अनंतिम आरक्षण सूची ही अंतिम आरक्षण सूची रही। डीपीआरओ स्वामीदीन के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पूरी रात कार्यालय खुला रहा। रात 12 बजे के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी करने के साथ ही उसकी ऑनलाइन फीडिंग भी करा दी गई। सुबह से ही विकास भवन में अंतिम आरक्षण सूची देखने के लिए लोग पहुंचते रहे।



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: तारीखों का एलान, जानिए किस चरण में होगा आगरा मंडल में मतदान
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के 358 पद रहे आरक्षित
ग्राम प्रधान के पद को लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक थी। जिले ग्राम प्रधान के कुल 549 पदों से 358 पद वर्गवार आरक्षित किए गए हैं तो वहीं 191 पद अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षित किए पदों में 91 पद महिला के लिए, 54 पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए और 41 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 98 और अनुसूचित जाति के लिए 74 सीटें आरक्षित की गई हैं।
 
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण सूची
ब्लॉक का नाम आरक्षण
बरनाहल-अनारक्षित
जागीर-अनारक्षित
करहल-अनारक्षित
मैनपुरी-महिला
सुल्तानगंज-अन्य पिछड़ा वर्ग
कुरावली-अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
किशनी-अनुसूचित जाति महिला
बेवर-अनुसूचित जाति

जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की की वार्ड वार सूची
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण
वार्ड-1 किशनी प्रथम अनुसूचित जाति
वार्ड-2 किशनी द्वितीय अनारक्षित
वार्ड-3 किशनी तृतीय अनुसूचित जाति
वार्ड-4 किशनी चतुर्थ अनारक्षित
वार्ड-5 बेवर प्रथम महिला
वार्ड-6 बेवर द्वितीय अनुसूचित जाति
वार्ड-7 बेवर तृतीय अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-8 बेवर चतुर्थ पिछड़ा वर्ग
वार्ड-9 सुल्तानगंज प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-10 सुल्तानगंज द्वितीय अनारक्षित
वार्ड-11 सुल्तानगंज तृतीय पिछड़ा वर्ग
वार्ड-12 सुल्तानगंज चतुर्थ पिछड़ा वर्ग
वार्ड-13 कुरावली प्रथम अनुसूचित जाति
वार्ड-14 कुरावली द्वितीय अनारक्षित
वार्ड-15 कुरावली तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-16 घिरोर प्रथम अनारक्षित
वार्ड-17 घिरोर द्वितीय महिला
वार्ड-18 घिरोर तृतीय पिछड़ा वर्ग
वार्ड-19 घिरोर चतुर्थ अनारक्षित
वार्ड-20 बरनाहल प्रथम अनारक्षित
वार्ड-21 बरनाहल द्वितीय अनारक्षित
वार्ड-22 बरनाहल तृतीय अनारक्षित
वार्ड-23 करहल प्रथम अनारक्षित
वार्ड-24 करहल द्वितीय अनारक्षित
वार्ड-25 करहल तृतीय महिला
वार्ड-26 जागीर प्रथम महिला
वार्ड-27 जागीर द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड-28 मैनपुरी प्रथम पिछड़ा वर्ग
वार्ड-29 मैनपुरी द्वितीय अनुसूचित जाति महिला
वार्ड-30 मैनपुरी तृतीय महिला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें