फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: पुराने पाठ्यक्रम की पुनर्परीक्षाएं जानें कब से हो रहीं शुरू, आगरा विवि ने तारीख की घोषित

Fri, 27 Mar 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पुराने पाठ्यक्रम की पुनर्परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करते हुए 28 मार्च से 11 अप्रैल तक परीक्षाएं कराने का फैसला किया है। करीब 500 परीक्षार्थियों के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं और इसे अंतिम अवसर बताया गया है, इसके बाद पुराने पाठ्यक्रम की परीक्षाएं नहीं होंगी।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 की पुराने पाठ्यक्रम की वार्षिंक पुनर्परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेंगी। इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीकॉम, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और एमकॉम पूर्वाद्ध व उत्तरार्ध की परीक्षाओं के लिए सेंट जॉन्स कॉलेज को और बीए, बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमए, एमएससी पूर्वाद्ध और उत्तरार्ध की परीक्षाओं के लिए आगरा कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन को इन परीक्षाओं को सुचारु, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा कार्यक्रम कॉलेजों को भेज दिया गया है, जिससे परीक्षा के समय और तिथियां निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने और अधिकृत एजेंसी को सूचना समय पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। दोनों केंद्रों पर लगभग 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनकों अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद पुराने पाठ्यक्रम की परीक्षाएं नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें