फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में शूट हुआ गाना देश में मचा रहा धूम

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सत्येंद्र यादव हीरो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस 18 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। मैनपुरी के गांव धरमंगदपुर में शूट हुआ फिल्म का मुख्य गाना ‘धत्त तेरे की ऐसी की तैसी...’ काफी पसंद किया जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को अभिनेता सतेंद्र यादव उर्फ हीरो भैया ने अपने गांव नगला बरी में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

फिल्म में अभिनेता प्रियांशु चटर्जी, मुख्य नायिका के रूप में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री राय लक्ष्मी के अलावा गोविंद नामदेव, विजय राज, दीपराज राणा भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही फिल्म के निर्माता लक्ष्मी नारायण पांडे और निर्देशक अरशद सिद्दीकी हैं।
मैनपुरी में शूट हुआ गाना ‘धत्त तेरे की ऐसी की तैसी...’ में मुख्यभूमिका के रूप में हीरो भैया नजर आ रहे हैं। स्थानीय कलाकारों ने भी इस गाने में अभिनय किया है। हीरो भैया ने बताया कि इस गाने की वजह से मैनपुरी का नाम पूरे देश में हुआ है।
विज्ञापन

जल्द आएगी नई फिल्म
हीरो भैया इससे पहले हिंदी फिल्म ‘जिला कन्नौज’ में युवा मुख्यमंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। वह धारावाहिक चाचा चौधरी, शरात आदि में भी काम कर चुके हैं। बताया कि जल्द ही उनकी फिल्म रायफलगंज रिलीज होने वाली है।
इसमें वह सुखदेव की भूमिका में होंगे। हीरो भैया ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को सफल होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार स्थानीय प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं। इसलिए उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने का निर्णय लिया है। श्रीविघ्नहर्ता एंटरटेनमेंट और यादव ब्रदर्स के बैनर तले वह जल्द ही फिल्म और सीरियल बनाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें