फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’ में दिखेगी आगरा की सिख विरासत, मंत्री ने किया शुभारंभ

Mon, 01 Jun 2026 08:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में फिल्म ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’ का प्रीमियर शो आयोजित किया गया, जिसमें शहर के 26 गुरुद्वारों की झलक और प्रमुख गुरुद्वारों का इतिहास दिखाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फिल्म का शुभारंभ करते हुए इसे सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश देने वाली पहल बताया।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड़ स्थित एक होटल में आरए मूवीज का शुभारंभ करते उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पूरन ड - फोटो : आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड के एक होटल में आरए मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’ का प्रीमियर शो आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गुरु नानक देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद स्विच ऑन कर फिल्म का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल धार्मिक इतिहास नहीं बल्कि भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश देती है। यह नई पीढ़ी को सिख विरासत से जोड़ेगी। फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने बताया कि फिल्म में आगरा के सभी 26 गुरुद्वारों की झलक के साथ प्रमुख 5 गुरुद्वारों के इतिहास को विस्तार से दर्शाया गया है।

संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि यह फिल्म देश-विदेश के पर्यटकों को शहर के गुरुद्वारों के इतिहास की सही जानकारी देने का बेहतर माध्यम बनेगी। फिल्म के लेखक व निर्देशक राष्ट्रपति पदक विजेता हेमंत वर्मा है। इस दौरान पूरन डावर, रूबी सहगल, वीर महेंद्रपाल सिंह, रानी सिंह, रिंकी धूपर, अमरदेव साहनी, सह निर्माता अनिल अरोड़ा, संजय जटाना व दीपक साहनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें