फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मकार और रंगकर्मी संदीपन विमलकांत नागर का निधन, ब्रजभाषा में कई फिल्मों की दी सौगात

Mon, 30 Dec 2019 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
संदीपन विमलकांत नागर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और ब्रजभाषा में कई फिल्मों की सौगात देने वाले संदीपन विमलकांत नागर का शनिवार की रात निधन हो गया। वो 61 वर्ष के थे। मथुरा स्थित अपने पैतृक आवाज में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


संदीपन विमलकांत नागर हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पद्मभूषण से सम्मानित अमृत लाल नागर के धेवते थे। उनकी मां मशहूर फिल्म लेखक अचला नागर हैं। संदीपन ने अनेक नाटकों और फिल्मों का निर्देशन किया।

स्वास्तिक संस्था के निर्देशक संदीपन विमलकांत नागर को संगीत नाट्य अकादमी सहित अनेक पुरस्कार मिले। ब्रजभाषा की प्रसिद्ध फिल्म 'ब्रज भूमि' में कलाकार की भूमिका और 'ब्रज का बिरजू' बनाने वाले संदीपन नागर ने फिल्म बहुरानी, सुबह होने तक सहित कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगकर्मी के रूप में उन्होंने 100 से अधिक नाटकों का निर्देशन करते हुए कलाकार की भी भूमिका निभाई। रंगमंच से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में एलपी नागर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

स्वास्तिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संदीपन मन प्राण से समर्पित रंगकर्मी थे। उन्होंने अनेक कलाकारों को जन्म दिया और नाट्य चेतना जाग्रत की। 

संदीपन के पुत्र सुयश अमेरिका से और मां सुप्रसिद्ध फिल्म पटकथा लेखिका अचला नागर एवं अनेक फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ नागर के मथुरा आने पर शव यात्रा सोमवार दोपहर 11 बजे उनके निवास स्थान से ध्रुवघाट प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें