कासगंज के निजामपुर में दलित संजय एवं शीतल की शादी फिल्मी पर्दे पर दिखाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए फिल्म निर्माता कैलाश मासूम मुंबई से यहां पहुंचे हैं।
कैलाश ने दलित युगल की शादी के प्रकरण को 'बैंड, बाजा और बंदूक' नाम की फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जानकारी दी।
15 जुलाई को पुलिस के संगीनों के साये में दलित दूल्हा संजय की बारात गांव के निर्धारित मार्ग पर निकाली गई। गांव में किसी दलित की बारात ने पहली बार भ्रमण किया। विवाह का पूरा कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा में हुआ।