अभिनेत्री व पद्मश्री कंगना रनौत शनिवार को ब्रज दर्शन के लिए कान्हा की शरण में पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी, बरसाना में श्रीराधारानी, गोवर्धन में गिरिराज जी और गोकुल में चिंताहरण महादेव के दर्शन किए। ब्रज भूमि में कान्हा के विभिन्न स्वरूपों में दर्शन कर कंगना अभिभूत नजर आईं। शनिवार को सड़क मार्ग से दिल्ली से मथुरा पहुंचीं पद्मश्री कंगना रनौत ने सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में सेवायत मयंक गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। एक बच्चे से चंदन लगवाया। मंदिर में कंगना रनौत की मौजूदगी के बारे में लोगों को जैसे ही जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। हर कोई मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखा। सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां उन्हें पूजा-अर्चना कराई। उनके दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बांकेबिहारी के जयकारे जोरों से लगाती रही।
विज्ञापन
2 of 11
मंदिर में दर्शन के बाद कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह की कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह आज के दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण की जन्मस्थली बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहती हैं। सुबह के समय वे मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन
3 of 11
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना को सुरक्षा घेरे के बीच उन्हें मंदिर परिसर में ले जाया गया, जहां उन्हें पूजा अर्चना कराई। उनके दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बांके बिहारी के जयकारे जोरों से लगाती रही। कंगना ने मंदिर में देहरी पूजन किया। गोस्वामी ने उन्हें विधिवत पूजा कराई और चुनरी भेंट की। कंगना रनौत ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि कंगना रनौत ने दर्शन के दौरान मास्क नहीं पहना।
4 of 11
Kangana Ranaut
- फोटो : Instagram
बिहारी जी के दर्शन के दौरान कंगना बहुत ही अभिभूत और प्रसन्नचित दिखाई दे रही थीं। उनकी सुरक्षा में निजी सिक्योरिटी के अलावा पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस कर्मी भी उनके संग सेल्फी लेने में भाग दौड़ कर रहे थे। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर के माध्यम से बिहारी जी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कार द्वारा दिल्ली से मथुरा आना उनके लिए बहुत ही सुखद रहा है और वह अपने को बहुत ही भाग्यशाली मानती हैं कि उन्होंने कृष्ण की जन्मभूमि में ठाकुर जी के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Kangana Ranaut
- फोटो : Instagram
मैंने कभी माफी नहीं मांगी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बांकेबिहारी मंदिर पहली बार आई हूं और मैं कृष्ण की भक्त हूं। कंगना ने कहा जो पार्टी देश के लिए राष्ट्रवादी की भावना रखेगी मैं उसके साथ खड़ी नजर आऊंगी और मैंने कभी किसानों से माफी नहीं मांगी, जो लोग सच्चे देशभक्त और राष्ट्रवादी हैं उन लोगों को मेरी बातें कभी बुरी नहीं लगती।
विज्ञापन
6 of 11
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
मथुरा में इन दिनों कोराना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। आठ से दस विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में मंदिरों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मास्क पर सख्ती दिखाई जा रही है। लेकिन कंगना रनौत ने मास्क नहीं पहना। सोशल मीडिया पर कंगना के प्रशंसकों ने इस पर सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। यहां भागवत भवन के पट बंद होने पर गर्भगृह की देहरी पर ही माथा टेका।
8 of 11
गिरिराज के मंदिर में कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रनौत ने शनिवार को गोर्वधन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन भी किए। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। रामेश्वर प्रोहित ने पूजा-अर्चना के उपरांत उनका स्वागत किया।
9 of 11
बरसाना मंदिर में पूजा के दौरान कंगना
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना मंदिर पहुंचकर राधारानी के दर्शन किए। इसके बाद वे अपनी सुरक्षा कर्मियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। ब्रज की इस धार्मिक यात्रा में अभिनेत्री कंगना पूरी तरह से धार्मिक भाव में नजर आईं। माथे पर चंदन की चमक अलग ही दिखाई दे रही थी। प्रशंसकों ने उनका इन तीर्थ स्थलों पर स्वागत किया।
10 of 11
गोकुल के मंदिर में कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
गोकुल में यमुना किनारे स्थित चिंताहरण महादेव के भी दर्शन किए। शिवलिंग पर जल से अभिषेक किया। पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की। यहां यमुना को निहारा। करीब 20 मिनट तक कंगना रनौत चिंताहरण महादेव मंदिर रहीं।
राष्ट्रवादियों के लिए 2022 में करूंगी प्रचार: कंगना
ब्रज दर्शन को पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत ने कहा कि मैं कृष्ण की भक्त हूं। मैं अपने को बहुत ही भाग्यशाली मानती हूं कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में ठाकुरजी के दर्शन का मौका मिला है। 2022 के चुनाव में वह राष्ट्रवादियों के लिए प्रचार करेंगी।