फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर का दूसरा चरण: फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, मोबाइल और पिनकोड नंबर भी जरूरी; इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 03 Mar 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरते समय मोबाइल नंबर और सही पिनकोड दर्ज करना जरूरी है। मोबाइल नंबर से ई-एपिक कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा, जबकि गलत पिनकोड से वोटर आईडी घर तक नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन
एसआईआर के शिविर में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण जारी है। पहले चरण में 8.36 लाख मतदाताओं के नाम कटने के बाद एक तरफ सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन फाॅर्म का अंबार लग रहा है। 1.70 लाख से अधिक फार्म-6 भरे जा चुके हैं। लेकिन, फाॅर्म भरने में मोबाइल और पिनकोड नंबर भी जरूरी है।
विज्ञापन


 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि फाॅर्म-6 में घोषणा पत्र के साथ मतदाता नाम, पता, उम्र सही भरें। मोबाइल नंबर भरने से उन्हें हर जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। सूची में नाम खोजना आसान होगा। ई-एपिक कार्ड मोबाइल नंबर से डाउनलोड हो जाएगा।
वहीं, पिन कोड नंबर गलत भरने से घर के पते पर भेजे जा रहे मतदाता पहचान पत्र डाक से नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

डाक से भेजा वोटर आईकार्ड पिन कोड के माध्यम से आसानी से घर पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च तक मतदाताओं के पास फाॅर्म-6, 7 और 8 भरने का मौका है। दूसरी तरफ नोटिस की सुनवाई का दौर जारी है। 7.64 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनका ब्योरा 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा। ऐसे में प्रत्येक नोटिस के जवाब में दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ेंगे। दस्तावेज की जांच के बाद मतदाता का नाम सूची में जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें