फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कड़ाके की ठंड में जलभराव से जूझ रहे हजारों लोग, दो दिन से दुकानदारी ठप, व्यापारियों में आक्रोश

Wed, 04 Jan 2023 04:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

काजीपाड़ा नाला के चोक होने लगातार दूसरे दिन शिवाजी मार्केट और बिजलीघर चौराहे पर गंदा पानी भरा है, जिससे दुकानदार और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शिवाजी मार्केट में भरा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में कड़ाके की ठंड में हजारों लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। नाला काजीपाड़ा के चोक हो जाने के कारण लगातार दूसरे दिन शिवाजी मार्केट और बिजलीघर चौराहे पर गंदा पानी भरा है, जिससे दुकानदार और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर गुस्साए व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दो दिन से दुकानदारी ठप है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर नाले की सफाई कर समस्या दूर नहीं की गई तो वह अपनी दुकानों की चाबी डीएम को सौंप देंगे। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें