फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज सुबह भर लें पानी, शाम को नहीं मिलेगा, जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर फ्लो मीटर और ट्रांसफार्मर का होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े कमला नगर, बल्केश्वर, बेलनगंज, दयालबाग, रकाबगंज, छीपीटोला, ताजगंज और छावनी क्षेत्र के लोग शुक्रवार को सुबह आपूर्ति के दौरान पानी भरकर रख लें। इन सभी क्षेत्रों और इनके आसपास की कॉलोनियों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। दरअसल, जीवनी मंडी वाटरवर्क्स स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर फ्लो मीटर बदलने और 8 वीटी प्लांट पर ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

जलकल विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक संघभूषण ने बताया कि शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के बाद वाटरवर्क्स पर दोनों काम एक साथ शुरू किए जाएंगे, जिसे शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे शाम की जलापूर्ति पर असर पड़ेगा। दिन भर लाइट न होने के कारण शोधन का काम रुकेगा, जिससे शाम को जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। उन्होंने अपील की है कि सुबह जलापूर्ति के समय ही लोग अपनी जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें ताकि शाम को उनके जरूरी कार्य हो सकें।
विज्ञापन


टैंकरों के लिए यहां करें संपर्क
टोल-फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर: 8192095401
व्हाट्सएप नंबर: 8192095734
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें