फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ये है ट्रिपल इंजन सरकार, रात में ताज के रोशन होने का अब भी इंतजार...वादे सिर्फ वादे ही रह गए

Sat, 01 Mar 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दो साल से ताज को रात में रोशन करने की सिर्फ बातें हो रही हैं, लेकिन अमल अब तक नहीं हो पाया है। केंद्रीय मंत्री सहमत हैं, पर्यटन मंत्री भी राजी हैं। इसके बाद भी बात अब तक नहीं बन सकी। 
 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने एक बार फिर ताज को रात में रोशन करने और खोलने के कदम उठाने का आश्वासन दिया है, लेकिन कई साल से इंतजार बरकरार है। ताजमहल को रात में पर्यटकों के लिए खोलने और कृत्रिम रोशनी से जगमगाने का इंतजार पर्यटन उद्यमियों को है। ट्रिपल इंजन की सरकार में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पर्यटन मंत्री इस मामले में पैरोकारी कर रहे हैं, पर ताज को रोशन करने की फाइल एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन


बीते साल 9 नवंबर को केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की मांग पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्र सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को ताज को रात में खोलने के लिए पत्र भेजा था। चार माह से इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे पहले साल 2022 में भी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल केंद्रीय संस्कृति से यह मांग कर चुके थे। तब एएसआई से सुझाव मांगा गया, जिस पर एएसआई ने उप अधीक्षण रसायनविद की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कीड़ों के आने और ताज को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट भेजी थी।

इन स्मारकों को रात में भी देखते हैं सैलानी
दिल्ली में कुतुबमीनार के बाद हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग का मकबरा रात 9 तक तक पर्यटकों के लिए खोला जा चुका है। पुराना किला और लाल किला के लिए कवायद जारी है, जबकि भुवनेश्वर का राजरानी मंदिर कॉम्प्लेक्स, खजुराहो का दूल्हा देव मंदिर, कुरुक्षेत्र का शेख चिल्ली का मकबरा, गुजरात में मौजूद रानी की वाव, वाराणसी का मानमहल, कर्नाटक के विजयपुरा का गोल गुंबद भी रात 9 बजे तक पर्यटक देख सकते हैं। आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला समेत 175 से ज्यादा स्मारक हैं, लेकिन कोई भी रात में पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया। दिल्ली में छह साल से स्मारक रात में भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रयास किए जा रहे हैं
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ताजमहल रात में खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमने केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्री को प्रदेश की ओर से पत्र भेजा है। इस पर उन्हें फैसला लेना है। अगर यह हुआ तो पर्यटक रात में आगरा में रुकेंगे ही।

रात में रुकना जरूरी
 टूरिज्म गिल्ड अध्यक्ष राजीव सक्सेना का कहना है कि पर्यटन बढ़ाना है तो नाइट स्टे जरूरी है। ताज को रात में खोलने के साथ लाइट एंड साउंड शो, नाइट बाजार जैसी एक्टिविटी होनी चाहिए। अन्य स्मारकों पर भी लाइटिंग हैं तो आगरा में भी रात 9 बजे तक स्मारक खुले रहने चाहिए।

गंभीरता से हो पैरवी
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि हमने पर्यटन मंत्री से मांग की है कि पत्र नहीं, बल्कि गंभीरता से केंद्र सरकार से पैरवी करें ताकि ताज रात में खुले। इससे अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव नजर आएगा। आमदनी बढ़ेगी और रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।
विज्ञापन


न्यूमेरिक्स
- 1945 में विक्टरी इन यूरोप दिवस पर ताज पर रोशनी डाली
- 1996 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह ने लाइटिंग का डेमो कराया
- 1997 में यूनानी संगीतकार यान्नी के शो में डाली गई लाइट
- 1998 में सारेगामापा शो के दौरान लाइट में कीड़े आने पर लगी रोक


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें