फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का फर्जीवाड़ा: जो जमीन किसी और की थी, उसका बन गया मालिक...खुद के बहू-बेटों को कर दी दान

Sat, 01 Mar 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक जमीन का फर्जी मालिक बनकर शख्स ने बेशकीमती जमीन अपने बहू और बेटों के नाम कर दी। असली मालिक को जानकारी होने के बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर उपनिबंधक कार्यालय में कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी बैनामा हो गया। एक व्यक्ति कूटरचित दस्तावेजों से खुद दूसरे की जमीन का मालिक बन कर जमीन अपने बेटे-बहू के नाम दान कर दी। जमीन के वास्तविक मालिक ने जानकारी होने पर फर्जीवाड़ा में लिप्त पिता संग उसके बेटे-बहू और गवाहों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के नगला रामबल निवासी रघुराज सिंह, शिवराज सिंह पुत्र गंगा देवी की ओर से लिखाए गए मुकदमे में कहा गया है कि उनकी दिवंगत मां गंगा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह ने मौजा नरायच (प्रथम) के गाटा संख्या 2015 में 21 सितंबर 1998 में शिवचरन लाल से जमीन का बैनामा कराया था। 3 जुलाई 2024 को फोन पर किसी महिला ने उन्हें बताया कि आपकी जमीन का किसी ने फर्जी बैनामा करा लिया है, आरबी डिग्री कॉलेज के पास आकर मिलो। वहां कोई मिलने नहीं पहुंचा तो फिर वाट्सएप पर कुछ कागजात भेजे गए। इन्हें देखकर जमीन मालिक परिवार सहित एत्मादपुर तहसील स्थित उपनिबन्धक कार्यालय पहुंचा।

वहां पता चला कि मोहन सिंह ने 14 जून 2024 को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वयं को मालिक दिखाते हुए अपने पुत्र सूरज सिंह और उसकी पत्नी पिंकी के नाम उनकी जमीन दान कर दी है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। शिकायत के बाद मोहन सिंह निवासी प्रकाश नगर सुशील नगर हाल निवासी 4 कृष्णा कुंज काॅलोनी 100 फुटा रोड आरबी डिग्री कालेज के पीछे और दान लाभार्थी पिंकी एवं सूरज सिंह 11ई/डीपी के 1897/1 दुर्गेशपुरी के साथ गवाह नरेंद्र सिंह खेरिया सिकनी गुहाना तहसील जसराना (फिरोजाबाद) और प्रेम सिंह 13/372 नुनिहाई रामबाग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एसीपी द्वारा जांच कर साक्ष्य सही पाए जाने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें