फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा व सिपाहियों को पीटा, छह नामजद सहित 15 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
आरोपी अमरदीप - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सिंधिया तिराहा के पास झगड़े की सूचना पर गए चौकी इंचार्ज और सिपाहियों से झगड़ा कर रहे लोगों ने हाथापाई और गाली गलौज कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में छह नामजद सहित 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मंडी गेट सोहनवीर सिंह शुक्रवार देर शाम गश्त पर गए थे, तभी सूचना मिली कि कुछ लोग सिंधिया तिराहे के पास झगड़ा कर रहे हैं। इस पर वह कांस्टेबल सचिन कुमार और रामसिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। तो वे लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी पर कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहां से दो आरोपी अमरदीप उर्फ विकास शाक्य और अजय कुमार निवासी नगला मठिया दन्नाहार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज की ओर से अजय कुमार, कमलेश शाक्य, सरिता, मार्गश्री, सचिन, अमरदीप सहित 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

दरोगा पर दूसरी बार हुआ हमला
मंडी गेट चौकी इंचार्ज पर यह हमले की पहली घटना नहीं है। लॉकडाउन के दौरान भी चेकिंग के समय हमले की घटना हुई थी। मामले में चौकी इंचार्ज की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पहले भी हुईं हमले की घटनाएं
- 11 मार्च 2020 को घिरोर के गांव हिम्मतपुर उझियारी में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर ला रही थी। तभी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया था। पथराव के दौरान पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी।
- 14 अप्रैल 2020 को बेवर के गांव जोगा में शराब बिक्री की सूचना पर गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। मारपीट में तीन सिपाही घायल हो गए थे।
- 15 अप्रैल 2020 को दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में झगड़े की सूचना पर गए पुलिसकर्मियों को पीटने के साथ बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। मामले में दरोगा ने 54 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा और पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों ने अभद्रता की है। दरोगा की तहरीर पर पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। -अभय नरायण राय, सीओ सिटी।

आरोपी अजय कुमार- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें