पिनाहट। क्षेत्र के गांव मरदानपुरा में बृहस्पतिवार की सुबह गेहूं की मड़ाई की कीमत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। इसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव मरदानपुर निवासी राजकुमार और रघुवीर पक्ष में गेहूं की मड़ाई की कीमत को लेकर मारपीट हुई है। इसमें राजकुमार, रणवीर, सुभाष, रामकिशोर, अंशुल और दूसरे पक्ष के रघुवीर, लायक सिंह व प्रमोद घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।