फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर चेयरमैन के भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। नगर पंचायत मोहनपुर के चेयरमैन के भाई पर पुरानी रंजिश के चलते बुधवार रात में दो लोगों ने की रात्रि को दो लोगों ने मोहनपुर चेयरमैन के भाई से मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन सुभाष शाक्य के भाई राकेश अमापुर अड्डे के पास अपने फूफा जय सिंह के घर के बाहर खड़े थे। तभी पुनीत यादव पुत्र महावीर सिंह यादव अपने साथी राजा पुत्र दरियाव सिंह निवासी मोहनपुर भी गाड़ी से वहां पहुंच गए। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने राकेश से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गाड़ी से लाठी-डंडे निकालकर मारपीट करने लगे।
इससे वह घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने आरोपियों क खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें