फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने युवती को कर लिया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र से चार दिन पूर्व एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने एक युवती को अगवा कर लिया। साथ ही अपने भाई से शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मौका पाकर भागी युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेखा (18) पुत्री गीतम सिंह निवासी देवरी सोरों 27 जुलाई को परिवरीजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गई थी। वह अपने जीजा के घर नगला खंगार जाने के लिए गढ़ी चौराहा ढोलना पर किसी वाहन का इंतजार करने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान मनोज यादव निवासी इखौना मिल गया। उसने युवती को देखकर खड़े होने का कारण पूंछा। युवती ने नगला खंगार जाने की बात बताई।
इस पर उसने छोड़ देने का भरोसा दिया। इसके बाद युवती उसकी बाइक पर बैठ गई। युवक उसे उसके बताए स्थान पर न ले जाकर अपने गांव ले गया और अपनी बुआ के लड़के से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने मना कर दिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। इधर युवती के लापता होने से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवती बृहस्पतिवार को मौका पाकर वहां से भाग कर ढोलना पहुंच गई। उसने अपने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन उसे थाने ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-विनोद कुमार कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें