फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरंजा बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, 13 से अधिक घायल

Sun, 28 Oct 2018 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में सरकारी खंरजा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। इसमें 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला वृंदावन थाना क्षेत्र के गांव नीमगांव का है। 

विज्ञापन


विवाद का कारण नीमगांव का एक सरकारी खरंजा है। डोरी लाल पुत्र पैमा का परिवार के हरिश्चंद पुत्र पूनी से घर के सामने खरंजा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच रविवार की सुबह कहासुनी हो गई और देखते-देखते कहासुनी बड़े झगड़े में बदल गई। 

दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष पथराव और धारदार हथियारों से हमलों में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक लड़ाई चलती रही। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए। जानकारी के मुताबिक 13 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया, तब हालात काबू में आए। 
विज्ञापन


गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। एक पक्ष से हरिश्चंद, जितेंद्र, गुड्डी, लक्ष्मी, सन्ता घायल हैं, वहीं दूसरे पक्ष से डोरीलाल, रमेश, तोता, रुमाली, दिनेश, पुष्पा, बिजेंद्र घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें