पिनाहट। मोहल्ला ताल के पार में रंजिश के चलते रविवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
ताल के पार मोहल्ला में दो पक्षों में पहले से ही रंजिश थी। दोपहर के समय गाली गलौज से शुरू हुई बात में लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने दोनो ओर से चाकू चलने की भी बात कही है। मारपीट में एक पक्ष से रामजीलाल, मंजू, सपना और दूसरे पक्ष से विष्णु, मिथिलेश, प्रेमवती गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।