फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: टिकट के लिए मारामारी... ताज के दीदार की राह नहीं आसान; भीड़ देख छूटे सुरक्षाकर्मियों के पसीने

Mon, 11 Dec 2023 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल के दीदार की राह आसान नहीं है। यहां पर्यटकों के लिए की गई व्यवस्थाओं में तमाम खामी हैं, जिनसे परेशानी बढ़ी हुई है। ताज के दोनों गेट की खिड़कियों पर भीड़ बढ़ने से दिक्कत हो रही है।
 
विज्ञापन
ताज की टिकट खिड़की पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सप्ताहांत पर ताजमहल का दीदार करने वालों को टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है। रविवार को भी सुबह से दोपहर तक और सूर्यास्त से एक घंटे पहले टिकट खिड़कियों पर मारामारी की स्थिति रही। वहीं शिल्पग्राम पर गोल्फ कार्ट के लिए भी पर्यटक घंटों इंतजार करते रहे। रविवार को करीब 28 हजार पर्यटकों ने ताज निहारा।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही ताजमहल पर देसी-विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सप्ताहांत में अभी पर्यटकों की संख्या 25 से 30 हजार के बीच चल रही है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से सप्ताहांत आने वाले पर्यटकों की संख्या 40 से 50 हजार के बीच पहुंचेगी। क्रिसमस से नए साल तक इसी तरह भीड़ रहेगी। इसके लिए पुरातत्व विभाग के इंतजाम नाकाफी हैं।

रविवार को भी सुबह से दोपहर तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों की खिड़कियों पर टिकट के लिए पर्यटकों को जद्दोजहद करनी पड़ी। शाम को सूर्यास्त से पहले तो पूर्वी गेट की खिड़की पर धक्कामुक्की हुई। पर्यटकों के एक दल की महिलाओं का विवाद दूसरे दल के पर्यटकों के साथ हो गया। यहां आसपास के लोगों ने किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


कई बार टोकन की समस्या का सामना करना पड़ा। उधर, शिल्पग्राम पर गोल्फ कार्ट की कमी से जूझना पड़ा। चेन्नई के आर के अरविंदम ने बताया कि गोल्फ कार्ट के लिए उनकी फैमिली के बुजुर्ग सदस्यों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यही समस्या अन्य पर्यटकों की भी रही।

पुरानी मंडी पर लगा जाम, जूझे पर्यटक
पुरानी मंडी चौराहे पर मेट्रो के कामकाज की वजह से भी पर्यटकों के वाहन जाम में फंस रहे हैं। पुरानी मंडी चौराहे से ताजमहल की ओर जाना मुश्किल हो गया है। रविवार को भी दोपहर दो बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था, शाम तक कई बार ऐसा हुआ। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   आगरा: हो-हो बस सेवा एक माह में हुई फेल, अब निजी हाथों में देने की तैयारी; स्मार्ट सिटी ने निकाला टेंडर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें