फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक अस्पताल में चिकित्सक और तीमारदार भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सैनिक अस्पताल मंगलवार को मां को दवा दिलाने आए युवक व चिकित्सक के बीच विवाद हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को कोतवाली लाया गया। चिकित्सक की ओर से तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी मां को दवा दिलाने के लिए कलक्ट्रेट के पास स्थित सैनिक अस्पताल ले गया था। चेकअप के बाद दवाई को लेकर चिकित्सक व युवक के बीच बहस हो गई। दोनों एक-दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच चिकित्सक बलराम वर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। चिकित्सक ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। युवक का कहना था कि मां के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच बातचीत हुई और समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें