फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी दिखाने की चक्कर में अखाड़ा बना फिरोजाबाद जिला अस्पताल

Sat, 13 Jan 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मारपीट के बाद जिला अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में चर्मरोग चिकित्सक कक्ष में कुछ लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की तो विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज के साथ स्टाफ के साथ मारपीट की गई।  
विज्ञापन


चिकित्सक के साथ भी अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। मारपीट होने की जानकारी होते ही अस्पताल चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। 

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। सीएमएस डा. आरके पांडेय सहित अन्य चिकित्सक पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

जिला अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ डा.आरए सुधाकर कक्ष में मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान चैनल के गेट से कुछ लोगों ने लाइन को तोड़कर अंदर आने का प्रयास किया। इससे विवाद हो गया। कुछ लोगों ने विवाद के दौरान गाली गलौज की और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो मामला हुआ शांत

हंगामा रोकने आए चिकित्सक के साथ भी अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। मेज पर रखी दवाओं को फेंक दिया। मारपीट की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक चरन सिंह एवं आदेश कुमार पहुंच गए। 

चिकित्सक कक्ष में घुसकर मारपीट करने वाले युवक सुल्तान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर कई मुस्लिम महिलाएं उसे थाने न ले जाने की बात पर अड़ गईं। 

तभी युवक के तीन-चार साथी मौका देखकर भाग गए। उधर, सीएमएस डा.आरके पांडेय तत्काल ही पहुंच गए। इस दौरान मरीजों का उपचार भी बंद रहा। 

थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी ने कहा जिला अस्पताल के चर्मरोग विशेषज्ञ डा.आरए सुधाकर के कक्ष में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण तहरीर को वापस ले लिया है। यदि कोई तहरीर देगा को जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें