होली पब्लिक स्कूल, आवास विकास सेक्टर-चार में शनिवार को दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन फाइट में आगरा और पूमसे में अलीगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे।
फाइट वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताआें में नुपुर जायसवाल, शानू अग्रवाल, लक्ष्य बत्रा, अर्पित यादव, योगिता कर्दम, आंचल आहूजा, अभय शर्मा, रचित कुमार, यश कुमार, रूपल सिंह रहे। पूमसे में अनन्या सिंह, रजत कुमार, आंचल आहूजा, तुषार प्रताप सिंह, मोनिका गुप्ता, कार्तिकराज सिंह, रिषित ध्वज सिंह, प्रसून कुमार, अर्नव दीक्षित ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा ने किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन होली पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय तोमर ने किया। अध्यक्षता डा. एमसी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अमित शर्मा और नरेंद्र पाल रहे। अतिथियों का स्वागत आयोजन चेयरमैन प्रमोद कुमार, वाइस चेयरमैन सैमुअल मसीह, प्रबंधक राजकुमार ने किया। प्रधानाचार्या डा. गरिमा यादव ने स्वागत भाषण दिया। रविवार को सुबह नौ बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। शाम चार बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।