मैनपुरी। करहल रोड पर नान रोटी की ठेल पर पांच रुपये के मोलभाव को लेकर संचालक व ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट कर रहे लोग भाग गए। ठेल संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड निवासी रीतेश कुमार करहल चौराहा के पास नान रोटी की ठेल लगाता है। बुधवार की दोपहर उसकी दुकान पर तीन युवक आए और नान रोटी की कीमत पूछी। उसने 30 रुपये थाली बताए। इस पर युवक पांच रुपये कम करने की बात कहने लगे। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। रीतेश को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले आई।