फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी को लेकर बनी है बेपरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भले ही कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हो, लेकिन संक्रमण को लेकर लापरवाही जारी है। किसी भी तरह की सामाजिक दूरी न बाजारों में नजर आती है, न दुकानों पर और न ही सार्वजनिक स्थानों पर। इस लापरवाही के कारण संक्रमण की गति तीव्र होती जा रही है और लोग लगातार कोरोना से बचाव के ध्येय वाक्य को याद रख रहे हैं। शहर व कस्बाई इलाकों के बाजारों में लापरवाही का आलम लगातार नजर आ रहा है। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर लगी लोगों की कतारें व भीड़ में कोई सामाजिक दूरी नहीं नजर आ रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पहुंचने वाले लोगों के लिए कोई सामाजिक दूरी बनाने के लिए कोई गोले नहीं बनाए गए। जिसके कारण कतारों में भीड़ बनी हुई थी। लोगों के बीच धक्का मुक्की हो रही थी। यही आलम रोडवेज बस स्टैंड और बस स्टैंड के बाहर नजर आ रहा था। यहां कहीं भी सामाजिक दूरी के गोले नजर नहीं आ रहे थे।
बोले चिकित्सक, लापरवाही से बढ़ेगा संक्रमण
- जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजकिशोर का कहना है कि कम से कम दो गज की शारीरिक दूरी जरूरी है। मास्क लगाएं। नाक व मुंह को गंदे हाथों से न छूएं। सफाई का ध्यान रखें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। प्रतिदिन उपयोग में आने वाली चीजों की नियमित सफाई करें। तंबाकू का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

- उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश का कहना है कि संक्रमण पर काबू करने के लिए लोगों को बचाव रखना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम पर फोन करें। भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। अनावश्यक यात्रा न करें। सामाजिक दूरी, सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। तभी संक्रमण थमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें