फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नल पर नहाने गए अनुसूचित जाति के युवक को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव खड़सरिया में शनिवार सुबह सरकारी नल पर नहाने पहुंचे अनुसूचित जाति के एक युवक की बाल्टी को कुछ लोगों ने फेंक दिया। नहाने से मना करते हुए जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। शोर शराबा सुनकर जब युवक की मां वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी गालियां दीं। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खड़सरिया निवासी अनुसूचित जाति की सोनी देवी कठेरिया के घर के सामने सरकारी नल लगा है। शनिवार सुबह उनका बेटा प्रशांत हैडपंप पर नहाने गया था। वह नहाने के लिए बैठा ही था, तभी पास ही रहने वाले कुछ लोग वहां आ गए। प्रशांत की बाल्टी को उठाकर फेंक दिया। उसे वहां से चले जाने को लेकर गाली गलौज करने लगे।
शोर शराबा सुनकर जब उसकी मां सोनी ने वजह पूछी तो आरोपी उन्हें भी जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें