फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरापुर में दो पक्षो में हुआ संघर्ष, चले लाठी डंडे, दस लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। मंगलवार को होली पर हीरापुर चौराहे पर दो पक्षों में हुआ मामूली विवाद बुधवार को तूल पकड़ गया। दोनों ही पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दस लोग घायल हो गए। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस बल को तैनात कर दिया। घटना के घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर रामेश्वर पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नगला रोशन बगिया हीरापुर एवं राजकुमार पुत्र तारा सिंह निवासी उद्दनपुर के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच हुए झगड़े में रामेश्वर के पक्ष की ओर से महा देवी, मीना, गीता देवी, जुम्मन सिंह, रामबेटी निवासी नगला रोशन बगिया हीरापुर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को दोनेां पक्ष फिर से आमने सामने आ गए।

दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही लोग तितर वितर हो गए। उपजिलाधिकारी सहावर अशोक कुमार सिंह, एसडीएम पटियाली शिव कुमार सिंह, सीओ सहावर शैलेंद्र सिंह परिहार, सीओ पटियाली गवेंद्रपाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना में घायल हुए ग्राम उदन्नपुर के महेश, राजकुमार, भोला सिंह, रविंद्र, अजय पाल आदि घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ही ओर से तहरीर एक दूसरे के खिलाफ दी गई हैं।

कोतवाली प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि दोनों ही पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें