फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं- अशरफी जिलानी

विज्ञापन
11एमएनपी-44-आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते अतिथि - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित खानकाह-ए-रशीदिया में मंगलवार की रात रहमते आलम कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। मौलाना सैय्यद मुजाहिद अशरफ अशरफी जिलानी ने बताया कि इस्लाम का आतंकवाद से कोई लेना देना नहीं। सरकारों को आतंकियों के साथ सख्त से सख्त रवैया अपनाकर इसका खात्मा करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब पैगंबरे इस्लाम दुनिया में तशरीफ लाए तो बेटियों की हत्या कर दी जाती थी। जब वे मक्का में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले बेटी बचाओ और भ्रूण हत्या रोकने का काम किया।

उन्होंने सती प्रथा जैसी कुप्रथाओं को खत्म किया। इस्लाम बहुत ही सच्चा और मानवता से भरा हुआ धर्म है। इस्लाम का आतंकवाद से कोई भी लेना देना नहीं है।

उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज बाबर नहीं हजरत ए ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती हैं। सलमान रजा अशरफी ने नात शरीफ पेश की। मौलाना सरवर रजा ने भी इस्लाम के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


हाजी अब्दुल रहमान खान चिश्ती उर्फ बबलू मियां, अफाक मियां, आजाद , साकिब अनबर चिश्ती, मोहम्मद आमिर ,इरफान इलाही, आरिफ नूरी, समीर, छोटे , मोनिस आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें