फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लेनदेन के विवाद में कोल्ड स्टोरेज में मारपीट...चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, कर्मचारियों में मच गई अफरातफरी

Thu, 25 Dec 2025 10:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मारपीट में ठेकेदार जावेद और अनीश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली के ग्राम पीलीपोखर के समीप ग्रीन स्टार कोल्ड स्टोरेज में बृहस्पतिवार की शाम लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। घटना में दो ठेकेदार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी मुकेश गुप्ता का पीलीपोखर क्षेत्र में ग्रीन स्टार नाम से कोल्ड स्टोरेज है। इसी परिसर में आलू की मशीन व थ्रेशर बनाने का कार्य चल रहा था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे सादाबाद के रहने वाले 20-25 लोग गाड़ियों में सवार होकर कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। 

यहां आलू की मशीन बनाने वाले ठेकेदार जावेद और अनीश से पुराने लेनदेन के कारण इनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से मजदूरों व कर्मचारियों में दहशत फैल गई। मारपीट में ठेकेदार जावेद और अनीश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। देर रात तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घायल ठेकेदार पूर्व में सादाबाद के किसी अन्य कारखाने में कार्य करता था। वहीं से काम छोड़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोल्ड स्टोर मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें