फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में वीडियो बनाने पर पार्किंग ठेकेदार और गाइड भिड़े, हाथापाई

Sun, 16 Dec 2018 05:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
झगड़े के बाद बंद की गुलिस्तां पार्किंग
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में उत्तर प्रदेश पर्यटन के लाइसेंस वाले नए गाइडों और गुलिस्तां पार्किंग ठेकेदार के बीच तकरार हो गई। मामला एक-दूसरे के कारनामों के वीडियो बनाने से शुरू हुआ, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


पार्किंग प्रबंधक से गुस्साए ठेकेदार ने पार्किंग बंद कर दी, जिससे स्मारक के प्रतिबंधित क्षेत्र में पर्यटक वाहन पहुंच गए। पुलिस ने तकरार के बाद दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और पार्किंग खुलवाई।  

सीकरी में गुलिस्तां पार्किंग का ठेका अशफाक अहमद की पत्नी के नाम पर है। शनिवार को ठेकेदार के पार्टनर देवेंद्र राठौर और यूपी टूरिज्म के गाइड जगमोहन व गुलफाम ने एक दूसरे का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच हुई हाथापाई

गाइडों का आरोप था कि पार्किंग में पर्यटक वाहनों से ओवरचार्ज और लपकागिरी की जा रही है। इस पर तकरार बढ़ी और बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और पार्किंग कर्मी सईद अहमद, नसरू खान, जीतू कुमार और गाइड जगमोहन व गुलफाम को पकड़ लिया।

इससे आक्रोशित पार्किंग कर्मियों ने बैरियर लगाकर पर्यटक गाड़ियों को अंदर नहीं घुसने दिया। कस्बा इंचार्ज अश्वनी दुबे ने पार्किंग कर्मियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बैरियर खुलवाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
 
तीन दिन पूर्व जांच को पार्किंग पहुंचे थे पर्यटन सीओ 

गुलिस्तां पार्किंग और गाइडों द्वारा एक दूसरे की शिकायतों की जांच के लिए तीन दिन पहले ही सीओ पर्यटन मोहसिन खान पहुंचे थे। उन्होंने गाइडों को पार्किंग में घूमने के बजाय एक निश्चित स्थान पर बैठने का निर्देश दिया था। साथ ही ठेकेदार कर्मियों को भी बेवजह का अभद्र व्यवहार करने पर चेताया था। पर, दोनों मनमानी पर उतारू हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें