दिवाली से पहले किसानों के लिए खुशखबर है। डीएपी खाद की नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब किसानों को प्रति बोरा 50 रुपये कम दर से डीएपी खाद मिलेगी। एक बोरा डीएपी के लिए किसानों को अब 1250 के स्थान पर 1200 रुपये देने होंगे।
मथुरा जिले में तीन लाख से अधिक पंजीकृत और इतने ही अपंजीकृत किसान हैं। किसानों को सस्ती दरों पर डीएपी उपलब्ध कराने को प्रदेश सरकार ने हाल ही में 50 रुपये कम कर दिए हैं। नई दर 1250 का बोरा अब 1200 रुपये में मिलेगा।
उधर, नई दरों के साथ जिले की 103 कोऑपरेटिव सोसाइटी के बिक्री केंद्रों पर 3463 मीट्रिक टन डीएपी खाद बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। एआर कोऑपरेटिव रविंद्र कुमार, एडीओ सुरेद्र कुमार ने बताया कि किसान 1200 रुपये प्रति बोरे के हिसाब से ही डीएपी खरीदें।