फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने डॉक्टर अमित टंडन पर किया दस हजार का इनाम घोषित, जानिए आखिर क्या है वजह

Tue, 15 Oct 2019 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. अनुराग टंडन पर जानलेवा हमले के मामले में सवा महीने से फरार चल रहे उनके भाई डॉ. अमित टंडन की गिरफ्तारी पर एसएसपी बबलू कुमार ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन


फरार डॉक्टर की तलाश में थाना पुलिस के साथ अब क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया है। जल्द ही पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। इसकी तैयारी चल रही है।

बाग फरजाना निवासी अमित टंडन का हॉस्पिटल डॉ. कमलेश टंडन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के नाम से उनके घर के पास ही है। कमलेश टंडन उनकी मां का नाम है। हॉस्पिटल के बराबर में ही अनुराग टंडन का डायग्नोस्टिक सेंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सितंबर पर हुआ था हमला

दोनों का आवास एक ही है। इसी में छह सितंबर को अनुराग पर लोहे की एंगल से जानलेवा हमला हुआ था। केस में डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन, हॉस्पिटल के कर्मचारी राहुल सिंह, दिनेश यादव और उमाशंकर शर्मा नामजद हैं। 

राहुल दो दिन पहले जेल जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि डॉ. अमित टंडन के लंबे समय से फरार होने के कारण इनाम घोषित किया गया है। उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई जैसे और भी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें