फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह में फिडे रेटेड ओपन रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट 31 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस, बाह में 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को लंबरदार गया प्रसाद मेमोरियल फिडे रेटेड ओपन रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 2.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट निदेशक डॉ. अभिषेक पाठक ने बताया 12 राज्यों से अब तक 360 से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट में 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। मुख्य आकर्षण फिडे मास्टर राम प्रकाश (पंजाब), फिडे मास्टर एसके राठौड़ (मध्य प्रदेश) तथा कैंडिडेट मास्टर रूपेश कांत (मध्य प्रदेश) रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आदित्य द्विवेदी टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर होंगे। उद्घाटन मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें