फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवर में बुखार का प्रकोप, 18 मरीजों की मलेरिया की जांच

Mon, 13 Oct 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव सेवन में बुखार का प्रकोप फैल गया। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 56 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 18 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया की जांच की गई।अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. पीएस वर्मा के नेतृत्व में गांव में टीम पहुंची। टीम ने गांव में शिविर लगाया। शिविर में बुखार के अलावा सर्दी, खांसी, त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ - सफाई रखने, मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय बताए और मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

यदि तेज बुखार, बदन दर्द, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। इसके साथ ही घरों व आसपास जलभराव न होने देने और मच्छरदानी के प्रयोग की भी सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. सरस्वती, नेत्र सहायक अरुण कुमार, स्टाफ नर्स विमलेश, लैब टेक्नीशियन नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें