फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिशन शक्ति की रंगोली सजाई, विजेता बेटियां हुई पुरस्कृत

Sun, 29 Mar 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति की रंगोली सजाई, विजेता बेटियां हुई पुरस्कृत
विज्ञापन

बाह। मिशन शक्ति को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अभियान की जागरुकता का प्रभाव शनिवार को परिषदीय स्कूल की बेटियों पर दिखा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बाह के मंगदपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में बेटियों ने रंगोली सजाई। रंगोली के जरिए उन्होंने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की अलख जगाई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को उकेर कर बेटियों और महिलाओं को कानून के दिए गए सुरक्षा कवच को रेखांकित किया। इतना ही नहीं स्कूल आने वाली माताओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिकाओं रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने छात्राओं गुंजन, रश्मी, छाया, कल्पना, शिवानी, पूजा को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें