फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: गर्मी से ताज में महिला पर्यटक हुई बेहोश, पानी के लिए लगी कतार

Fri, 09 Jun 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भीषण गर्मी में ताज पर पर्यटक बेहाल हैं। सेंट्रल टैंक के पास एक महिला पर्यटक धूप में बेहोश होकर गिर पड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद होश आया। 
 
विज्ञापन
ताज पर पानी के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में गर्मी से पर्यटक बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को सेंट्रल टैंक के पास एक महिला पर्यटक धूप में बेहोश होकर गिर पड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद होश आया। वहीं शाही मस्जिद के पास पानी के लिए पर्यटकों की दिनभर कतार लगी रही। बृहस्पतिवार को 23,776 पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप में भी ताज के प्रति पर्यटकों की दीवानगी कायम है। बृहस्पतिवार को स्मारक में धूप और गर्मी का सितम रहा। पहले टिकट के लिए पर्यटकों ने पसीना बहाया। इसके बाद पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए कतार में लगे। फोर कोर्ट में भी चटक धूप रही। दोपहर एक बजे हैदराबाद से आई एक महिला पर्यटक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। एबुलेंस बुलानी पड़ी।

गर्मी की वजह से ऐसा हुआ। ग्लूकोज व प्राथमिक उपचार से पर्यटक को होश आया। स्मारक में पानी के लिए पर्यटक परेशान रहे। ठंडे पानी की व्यवस्था सिर्फ शाही मस्जिद के पास है। यहां नलों पर खाली बोतल लिए पर्यटकों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Vande Bharat Train: जिस वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरसाए थे फूल, अब पत्थर फेंके; 30 खिड़कियों के टूटे मिले शीशे

छांव तलाशते रहे पर्यटक

धूप से स्मारक के अंदर पत्थर तपने लगे। पर्यटक छांव तलाशते नजर आए। संग्रहालय के पास पेड़ की छांव में पर्यटकों का जमघट रहा। मेहमान खाने की तरफ कुर्सियां थीं लेकिन तेज धूप के कारण वहां लोग बैठ नहीं सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें