फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी शिक्षक: इस कदर पड़ा पीछे... छात्रा को छोड़ना पड़ा स्कूल, छोटी बहनें पढ़ने आईं; तो उनको भी नहीं बख्शा

Fri, 27 Sep 2024 12:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

गणित के शिक्षक ने तीन बहनों के जीवन में दहशत भर दी। बड़ी बहन उसकी हरकतों से तंग आकर पहले ही स्कूल छोड़ चुकी थी। डर की वजह से वो शांत रहीं। इस दौरान उसकी दो छोटी बहनें पढ़ने गईं, तो शिक्षक ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

 
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद स्थित एक निजी स्कूल का शिक्षक स्कूल और कोचिंग में छात्राओं से गंदी बातें करता था। पुलिस के पास 3 बहनों को परेशान करने का मामला पहुंचा तो उसकी करतूत सामने आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। छात्राओं के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पता चला कि वह पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहनों को परेशान करने लगा था।
विज्ञापन






 

पीड़ित छात्राओं के पिता किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। 2 साल पहले बड़ी बेटी कस्बा के एक निजी काॅलेज में 12वीं की छात्रा थी। शमसाबाद के गुलवापुरा का डीके सिंह गणित और फिजिक्स पढ़ाता था। वह बेटी से गलत हरकत करता था। परेशान होकर बेटी ने स्कूल छोड़ दिया। वो अपने रिश्तेदार के घर में जाकर पढ़ाई करने लगी। घर में किसी को नहीं बताया।


 

उनकी 16 और 15 साल की दो बेटियां कक्षा 11 में पढ़ती हैं। वह शिक्षक की कोचिंग में पढ़ने जाती थीं। 21 सितंबर को कोचिंग से लाैटते समय रास्ते में एक युवक ने धमकी दी, कहा कि तुम्हें उठाकर ले जाऊंगा। उन्होंने पिता को बताया। तभी डीके सिंह भी घर पहुंचा। उसने बड़ी बेटी के बारे में गलत बात कही। छोटी बेटियों को धमकी देने वाले के बारे में गुमराह करने पर शक हो गया। बाद में उसकी करतूत सामने आई।

 

पीड़िता के दर्ज होंगे बयान
पुलिस ने बताया कि शिक्षक पूर्व में जिस स्कूल में पढ़ाता था, उसके मैनेजर के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि शिक्षक का चाल-चलन ठीक नहीं था। इससे स्कूल से निकाल दिया। मगर, उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के साथ जब गलत हरकत हुई, वह 16 साल थी। छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी।

 
विज्ञापन

मैसेज कर दे रहा था धमकी
पुलिस को पता चला कि आरोपी शिक्षक ने 18 और 19 सितंबर को छात्राओं के नंबर पर अनजान नंबर से मैसेज किए थे। कहा था कि उसके पास वीडियो और फोटो हैं। अगर, उसकी बात नहीं मानी तो वह वायरल कर देगा। मगर, मोबाइल पिता के पास था। उन्होंने काॅल किया तो वो रिसीव नहीं कर रहा था। वह मैसेज करने वाले के बारे में पता कर रहे थे। पुलिस ने जब आरोपी शिक्षक को पकड़ा तो नंबर उसके निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें