फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरोगा-सिपाही के उत्पीड़न से तंग आकर महिला कांस्टेबल ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के रोरावर थाने की महिला सिपाही हेमलता ने कासगंज के दरोगा संदीप सिंह व रोरावर के सिपाही कुलवीर बाल्यान द्वारा किए गए उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की। सिपाही के भाई ने ये आरोप लगाते हुए बन्नादेवी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कहा है कि शादी के नाम पर दोनों ने हेमलता का उत्पीड़न किया और फिर इन्कार कर दिया। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों आरोपी आत्महत्या वाले दिन से ही अपने-अपने थानों से फरार हैं।
विज्ञापन


ये घटनाक्रम 29 नवंबर की दोपहर का है। मूल रूप से आगरा के कागारौल के गांव बैमन निवासी महिला सिपाही हेमलता (28) की तैनाती रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर थी। उसने जीटी रोड पर बन्नादेवी क्षेत्र की जवाहर नगर कालोनी में एक सेवानिवृत्त दरोगा नरेंद्र सिंह के मकान में लोहे के जाल से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले सिपाही ने अपने व्हाट्सएप पर आत्महत्या संबंधी स्टेटस लगाया था कि- मैं किसी को हर्ट नहीं करना चाहती हूं, मुझे माफ कर देना।
इसी स्टेटस को देख साथी महिला सिपाहियों के जरिये आत्महत्या की खबर पुलिस को मिली। परिवार उस दिन पोस्टमार्टम के बाद शव ले गया था। अब शुक्रवार शाम बन्नादेवी थाने में हेमतला के भाई उपेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर में पूर्व में बन्नादेवी में तैनात दरोगा संदीप कुमार व हेमलता के साथ रोरावर में तैनात सिपाही कुलवीर सिंह को नामजद किया है। जिसके आधार पर बन्नादेवी पुलिस ने दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकाने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




पुलिस वाले से शादी करना चाहती थी हेमलता
रिपोर्ट में हेमलता के भाई उपेंद्र ने कहा है कि उनकी सबसे छोटी बहन पुलिस वाले से शादी करना चाहती थी। खुद उपेंद्र व परिजन जब भी उससे शादी के लिए कहते तो जवाब देती थी कि अभी थोड़ा समय दो। वह पुलिस विभाग के किसी व्यक्ति से ही शादी करेगी।

-

पहले दरोगा से चली शादी की बात

रिपोर्ट में भाई द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार काफी पहले हेमलता ने थाना बन्ना देवी पर तैनात दरोगा संदीप कुमार (वर्तमान तैनाती सोरों कासगंज) से शादी की बात चलना बताया था और मुलाकात कराने की बात कही थी। मगर कुछ समय बाद संदीप का वहां से तबादला हो गया। हेमलता भी महिला थाने से रोरावर पहुंच गई। दोनों की बात वहीं रुक गई।

-

सिपाही से बढ़ी नजदीकी, परिवार से मिलना था उसे

रिपोर्ट के अनुसार रोरावर में तैनाती पर हेमलता व कुलवीर बाल्यान की मुलाकात हुई। दोनों अत्यधिक नजदीक आ गए। इस पर हेमलता ने उससे शादी की इच्छा जताई। जल्द मुलाकात कराने की बात भी कही। वह देवोत्थान पर 10 दिन की छुट्टी पर घर पहुंची, तब भी उसने कुलवीर से शादी करने को कहा था। इधर, अब 30 नवंबर को उसके चाचा की लड़की की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए हेमलता ने छुट्टी ली थी। उसमें भी कुलवीर को साथ पहुंचना था। आत्महत्या वाले दिन 12 बजे करीब पिता से बातचीत में भी बताया था कि छुट्टी मिल गई है। कुलवीर को लेकर आ रही है। मगर दो बजे उसकी आत्महत्या की खबर आई।



सिपाही की दरोगा से हुई बात, फिर शुरू किया शोषण

रिपोर्ट में भाई का है कि सिपाही कुलवीर बाल्यान को हेमलला के दरोगा संदीप कुमार से संपर्क की जानकारी हुई और उसने दरोगा से बातचीत की। जब दोनों के बीच बातचीत हो गई। तब दरोगा और सिपाही ने उसकी बहन को मानसिक व भावनात्मक रूप से परेशान किया। जिससे वह अवसाद में आ गई। आरोप है कि हेमलता को फोन पर भी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने मजबूर होकर आत्महत्या की है।



-महिला सिपाही के परिवार द्वारा दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सिपाही चूंकि हमारे जिले का है। इसलिए हमारे स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर जेल भेजने की प्रक्रिया होगी। दूसरे जिले में कार्यरत दरोगा के संबंध में रिपोर्ट भेजी जा रही है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें