फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे के पैनल में दरार से धंसने की आशंका

Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 26 नगला भवानी के निकट किलोमीटर 277 पर हाइवे के पैनल में आई दरार। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल हाईवे-34 कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। भोगांव क्षेत्र में हर दिन हाईवे का नया हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। अब दिल्ली से कानपुर जाने वाली लेन में फ्लाईओवर के पास किलोमीटर 277 के निकट के पैनल में दरार आ गई है। जिम्मेदार इससे पूरी तरह बेखबर हैं।
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में नेशनल हाईवे लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। बीते दो साल से अलग-अलग हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने और मरम्मत करने का काम हाइवे पर चलता ही रहता है। अब नगला भवानी के पास दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली लेन में फ्लाईओवर के साइड पैनल में दरार आ गई है। ये पैनल टूटते ही हाईवे धंस जाएगा। पैनल में दरार आने से खतरे की संभावना बढ़ गई है।
चार साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग को उच्चीकृत कर फोरलेन का निर्माण कराया गया था। भोगांव क्षेत्र में लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा हाईवे निर्माण में हुई लापरवाही कहानी को बयान कर रहा है। पैनल में जहां दरार आई है। वहां भारी वाहन फर्राटा भर रहे हैं। वाहनों के वजन और घर्षण से जल्द ही ये दरार बड़ी हो सकती है या फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हाईवे के अधिकारी अलीगढ़ में बैठते हैं। ऐसे में उन्हें इन कमियों की जानकारी नहीं हो पा रही है। एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर समस्या का समाधान कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें