उन्होंने बताया कि गांव मद्दापुर खास में इस बार प्रधान चुनी गईं सरला देवी के समर्थक 60 वर्षीय राकेश बैस की पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र सिंह से चुनाव की रंजिश चल रही थी। बुधवार की शाम राकेश अपनी परचून की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी वहां आए राजेंद्र व उनके पुत्रों कुलदीप, संदीप, करुणेंद्र व प्रदीप ने लाठी डंडा से पीट कर अधमरा कर दिया था।
सैफई ले जाने के दौरान राकेश की मौत हो गई थी। मारपीट में मृतक का भतीजा सौरभ, अशोक और संगीता भी घायल हो गए थे। मामले में बृहस्पतिवार की शाम मृतक के पुत्र विपिन ने कुलदीप, संदीप, करुणेंद्र, प्रदीप और राजेंद्र के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।