फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी की शादी का कार्ड देख मां के छूटे पसीने, पति ने पीठ पीछे कर दिया बड़ा कांड; दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 21 Oct 2023 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

शादी के 30 साल बाद बिना तलाक के पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट ने मुकदमे के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के 30 साल बाद एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। जायदाद भी उसके बेटों के नाम कर दी। महिला के प्रार्थनापत्र की सुनवाई के बाद अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सौम्या पांडे ने कागारौल के गांव चांड़ी निवासी विनोद कुमार परमार के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश किए।
विज्ञापन


ये है मामला
महिला ने कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा के माध्यम से प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि उनकी शादी 30 साल पहले विनोद कुमार परमार के साथ हुई थी। दो बेटियां हैं। पति का मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर और मेडिकल का काम है। अचानक पति ने भरण पोषण खर्चा देना बंद कर दिया। कुछ पूछो तो मारपीट करता।

ये भी पढ़ें -  यूपी: शादी के बाद बना दिया नौकरानी, विवाहिता ने बताई ससुराल वालों की ऐसी करतूत; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटी की शादी में खुला राज
 20 फरवरी 2023 को बेटी की शादी थी। जब पति शादी में आया तो अलग से शादी का कार्ड छपवाकर लाया। जिसमें दूसरी पत्नी मेरठ निवासी सारिका और उसके दो बेटों के नाम थे। तब पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। जमीन भी दूसरी पत्नी के बेटों के नाम कर दी। जबकि उसे तलाक नहीं दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  गगनयान: 10 पैराशूट का पाइरो सिस्टम, क्रू मॉडयूल को आगरा के पैराशूट सिस्टम से उतारने का ट्रायल आज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें