फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने जिस बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया ढेर, उसका पिता भी गिरफ्तार...क्योंकि फारुख को दी थी शरण

Thu, 08 May 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सराफा हत्याकांड के इनामी बदमाश को भागने में मदद करने पर बदमाश के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
Agra Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूट और सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की हत्या में शामिल रहे बदमाश अमन की मुठभेड़ में मौत के बाद पुलिस ने उसके पिता संजीव कुमार को भी जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि संजीव ने फारुख को न केवल शरण दी बल्कि उसे भागने में भी मदद की। फारुख प्रदेश छोड़कर भाग निकला है। उसकी तलाश में तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


 

सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर हत्या और लूट की वारदात का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया था। बिचुपरी के गणेश विहार के रहने वाले बदमाश अमन की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई सुमित को लूटकांड की साजिश में शामिल पाते हुए जेल भेजा गया था। पुलिस ने जब फारुख के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि फारुख को अमन के घर में ही शरण मिली थी। अमन के पिता संजीव कुमार ने फारुख को बाहर भागने में मदद की थी।

ये भी पढ़ें -  Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका


 

इस पर एसआई बबलू कुमार ने जगदीशपुरा थाने में संजीव कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संजीव को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसीपी विनायक भोसले का कहना है कि अपराधियों के शरणदाताओं को भी बख्शा नहीं जाएगा। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 50 हजार के इनामी फारुख की तलाश में तीन स्पेशल टीमों को लगाया गया है। वह आगरा छोड़कर भाग चुका है। उसके कई रिश्तेदारों व परिजन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें -   UP: भूल गए वो दामाद है...ससुराल में साढ़ू ने बुलाया, फिर ससुर ने किया ऐसा हाल; पत्नी को भी न आई शर्म



 
विज्ञापन

मां और पत्नी ने समझाया... नहीं मानता था अमन
मुठभेड़ में मारे गए अमन के चाल चलन पर मां उमा देवी बहुत टोकाटाकी करती थीं। वह उसके पिता संजीव से यही कहती थीं कि बेटा गलत संगत में पड़ जाएगा। लेकिन अमन उनकी भी नहीं मानता था। उसे सुधारने के लिए ही एक साल पहले उसकी पसंद की लड़की से शादी करवाई थी, लेकिन अमन की आदतें नहीं बदलीं। पत्नी मोहिनी भी उसे बहुत समझाती थी। एक बेटे की मौत, पति और दूसरे बेटे के जेल जाने के बाद मां और पत्नी का बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें